तुम अब तक तीन संयुक्त क्रियाओं के बारे में जान चुके हो: können, müssen और wollen:
संयुक्त क्रिया können द्वारा संभावना या योग्यता व्यक्त होती है:
Nico kann studieren. (उसके पास उच्च शिक्षा के लिए मानसिक और आर्थिक क्षमता है.)
एकवचन में स्वर ö से a में बदल जाता है.
संयुक्त क्रिया müssen द्वारा आवश्यकता या मजबूरी का बोध होता है:
Nico muss studieren. (उसके माता-पिता उस पर दबाव डाल रहे हैं. अगर वह पढ़ाई नहीं करता, तो उसे उसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे.)
एकवचन में स्वर ü से u में बदल जाता है.
संयुक्त क्रिया wollen द्वारा इच्छा या इरादे का बोध होता है:
Nico will studieren. (वह चाहता है कि वह आगे और पढ़े.)
एकवचन में स्वर o से i में बदल जाता है.
एक और संयुक्त क्रिया है, जिससे इच्छा व्यक्त की जा सकती है, möchten (mögen):
Nico möchte studieren.
संयुक्त क्रियाओं wollen और möchten के अर्थ में समानता है. इनसे कोई वस्तु पाने या कुछ करने की चाह का बोध होता है, पर इन दोनों क्रियाओं के उपयोग में यह अंतर होता है कि कहां और किस बात पर बल दिया जा रहा है.
- Ich möchte … से इच्छा विनम्र रूप में व्यक्त की जा सकती है.
- Ich will …
- ज्यादा मजबूत और ठोस समझा जाता है.
संयुक्त क्रिया möchten का रूपांतरण दूसरी संयुक्त क्रियाओं से कुछ अलग होता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि möchten क्रिया mögen का एक विशेष रूप है. पर इस क्रिया में भी उत्तमपुरुष और अन्यपुरुष अपने एकवचन रूप में समान होते हैं.
| एकवचन: | |
| उत्तमपुरुष | ich möchte |
| मध्यमपुरुष | du möchtest |
| अन्यपुरुष | er/sie/es möchte |
| बहुवचन: | |
| उत्तमपुरुष | wir möchten |
| मध्यमपुरुष | ihr möchtet |
| अन्यपुरुष | sie möchten |
| औपचारिक: | Sie möchten |